logo

बिहार चुनाव : दरभंगा में अमित शाह का हमला, कहा– कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अनुच्छेद 370 को 70 साल तक बचाए रखा

दरभंगा में अमित शाह का हमला, कहा– कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अनुच्छेद 370 को 70 साल तक बचाए रखा

दरभंगा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दरभंगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा, “क्या लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने बिहार के विकास के लिए कुछ किया? चारा घोटाला, जमीन के बदले नौकरी घोटाला — ये सब किसने किया था? 2004 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों में फंसी रही। क्या ऐसे भ्रष्ट नेताओं को फिर से सत्ता में लाया जाना चाहिए?”


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अनुच्छेद 370 को 70 साल तक बचाए रखा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को इसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया। शाह ने कहा, “एक समय था जब आतंकवादी भारत की धरती को खून से रंग देते थे, लेकिन अब देश ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदम उठाकर पाकिस्तान को सबक सिखाया है।” अमित शाह की यह रैली बिहार चुनाव से पहले भाजपा के चुनावी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update